हिंदी जोक्स

सवाल जवाब:-

शिक्षक: नेपोलियन की मृत्यु किस लड़ाई
में हुई?
बच्चा: उसकी आखिरी लड़ाई में।
शिक्षक: स्वतन्त्रता की घोषणा पर
कहाँ हस्ताक्षर किये गए?
बच्चा: किताब के पृष्ठ के आखिर पे।

शिक्षक: तलाक का मुख्य कारण
क्या होता है?
बच्चा: शादी।

शिक्षक: असफल होने का मुख्य कारण
क्या है?
बच्चा: परीक्षा।

शिक्षक: आप ब्रेकफास्ट में
क्या नही खा सकते?
बच्चा: लंच और डिनर।

शिक्षक: आधे सेब की तरह
क्या दिखता है?
बच्चा: दूसरा आधा सेब।

शिक्षक: अगर आप नीले समुंद्र में लाल
पत्थर फेंकेंगे तो ये कैसा हो जायेगा?
बच्चा: यह गिला हो जायेगा।

शिक्षक: कोई आदमी आठ दिन तक
बिना सोये कैसे रह सकता है?
बच्चा: कोई समस्या नही है, वह रात
को सो जायेगा।

शिक्षक: तुम एक हाथी को एक हाथ से कैसे
उठा सकते हो?
बच्चा: आपको ऐसा हाथी ही नही मिलेगा जिसका एक
ही हाथ हो।

शिक्षक: अगर एक दीवार को आठ
आदमी दस घंटे में बनाते है तो चार
आदमी को इस दीवार को बनाने में
कितना समय लगेगा?
बच्चा: थोड़ा भी नही, क्योंकि दीवार
तो पहले ही बन चुकी है।
हिंदी जोक्स हिंदी जोक्स Reviewed by Rohit on September 23, 2018 Rating: 5

No comments:

Contact Us

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.