Results for Jokes

हिंदी जोक्स

December 25, 2019
पति और पत्नी

कौन कहता है औरतें
अपनी गलती नहीं मानती
मेरी वाली तो रोज कहती है
कि गलती हो गयी तुमसे शादी करके🤣🤣
हिंदी जोक्स हिंदी जोक्स Reviewed by Rohit on December 25, 2019 Rating: 5

Hindi jokes राधे माँ के आश्रम में शोषण

October 23, 2018
Funny quote radhe ma

वैसे तो राधे माँ  के आश्रम में
पुरुषों का शोषण होता ही होगा…
.
.
लेकिन मजाल है किसी की,
जो कोई पुरुष इसका विरोध करें ।😜😂😍
Hindi jokes राधे माँ के आश्रम में शोषण Hindi jokes राधे माँ  के आश्रम में शोषण Reviewed by Rohit on October 23, 2018 Rating: 5

Hindi jokes - अगर मैं अचानक मर गई तो

October 23, 2018

Hindi jokes - अगर मैं अचानक मर गई तो

Hindi jokes

पत्नी : अगर मैं अचानक मर गई तो तुम क्या दूसरी शादी करोगे?
पति : नो डार्लिंग, ऐसा तो मैं सोच भी नहीं सकता!!!
पत्नी : क्यों, नहीं क्यों ? अरे आपके अच्छे बुरे पलों को बांटने के लिए कोई तो साथी चाहिए!!!
प्लीज शादी कर लेना डार्लिंग!!!
पति : ओह माय शोना.. मरने के बाद की भी मेरी इतनी फ़िक्र???
पत्नी : तो प्रोमिस ? आप दूसरी शादी कर लोगे ना ?
पति : ओके बाबा, लेकिन सिर्फ तुम्हारी खातिर करूँगा !!!
पत्नी : तुम अपनी नई पत्नी को इस घर में रखोगे ना ?
पति : हाँ, लेकिन उसे तुम्हारा कमरा कभी यूज़ नहीं करने दूंगा।
पत्नी : उसे अपनी कार चलाने दोगे ?
पति : नो, नेवर,,, उस कार को तो तुम्हारी यादगार बना के रखूंगा।
उसको दूसरी कार दिला दूंगा !!!
पत्नी : और मेरे ज़ेवर …?
पति : वो उसे कैसे दे सकता हूँ। उनसे तुम्हारी यादें जुड़ीं होंगी। वो
अपने लिए नई ज्वेलरी मांगेगी ना !!!
पत्नी : वो मेरी जींस पहनेगी तो ?
पति : नहीं उसका नंबर 30 है और तुम्हारा 34 !!!
चुप्पी छा गई…
पति : ओ शिट…
पति का अंतिम संस्कार कल 10 बजे है!!!
– :: हँसना मना है :: –
Hindi jokes - अगर मैं अचानक मर गई तो Hindi jokes - अगर मैं अचानक मर गई तो Reviewed by Rohit on October 23, 2018 Rating: 5

Hindi jokes

October 09, 2018

Hindi jokes श्राद्ध स्पेशल

Funny pics

इन दिनों अगरआपको सुबह के समय ही
पेट भरा भरा सा लगे
तो समझ जाए
कि आपके पिछले जन्म की
औलाद ने
*आपका श्राद्ध किया है।*😆😆🤣🤣😝😝
Hindi jokes Hindi jokes Reviewed by Rohit on October 09, 2018 Rating: 5

Hindi jokes | दहेज में मिल जाए....?

October 04, 2018

दहेज में मिल जाए....?

शादी में दहेज
1970 में दूल्हा सोचता था : दहेज में रेडियो मिल जाए।

सन 1980 में : दहेज में साईकिल मिल जाए।

सन 1990 में : दहेज में बाइक मिल जाए।

सन 2000 में : दहेज में कार मिल जाए।

और 2018 में : बस बिना बॉयफ्रेंड वाली दुल्हन मिल जाए और कुछ भी नहीं चाहिए।
Hindi jokes | दहेज में मिल जाए....? Hindi jokes | दहेज में मिल जाए....? Reviewed by Rohit on October 04, 2018 Rating: 5

Hindi jokes | मरने के बाद करोड़पति स्वर्ग मे

October 04, 2018

मरने के बाद करोड़पति स्वर्ग मे

हिंदी जोक्स

एक करोड़पति मर गया और स्वर्ग
का दरवाजा खटखटाने लगा...
..
देव -- कौन हो तुम.....?
करोड़पति -- मैं धरती पर करोड़पति था..।
मुझे स्वर्ग में प्रवेश चाहिए..!
देव -- स्वर्ग में रहने लायक तुमने कौन सा काम
किया है..?
करोड़पति -- एक बार मैंने भूखी भिखारिन
को दो रूपये दिये थे..।
एक बार मेरी कार से टकराकर घायल हुए एक
बच्चे को एक रूपया दिया था..
...
देव -- और कुछ किया ?
करोड़पति -- और कुछ तो याद नही आता...
...
देव (दूसरे देव से ) भाई क्या करे इसका....?
दूसरा देव -- इसके तीन रूपये लौटाकर इसे नरक
भेज दो..
Hindi jokes | मरने के बाद करोड़पति स्वर्ग मे Hindi jokes | मरने के बाद करोड़पति स्वर्ग मे Reviewed by Rohit on October 04, 2018 Rating: 5

Hindi jokes

October 04, 2018

Wish u happy....😀😀😀

Hindi jokes

मजाक की भी हद होती है,
परसो किसी ने मेसेज भेजा "हैप्पी श्राध" ...
Hindi jokes Hindi jokes Reviewed by Rohit on October 04, 2018 Rating: 5

Hindi jokes - परेशान आदमी की इच्छा

September 26, 2018
Fresh Hindi jokes

एक आदमी मंदिर के बाहर बैठा रो रहा था

मैं – भाई क्या परेशानी है मुझे बताओ?
आदमी – जो मेरी एक इच्छा पूरी करेगा
उसको 1 लाख रुपया दूंगा
मैं – ओ-तेरी,  जल्दी बता अपनी एक इच्छा
आदमी –
.
.
.
.
मुझे 2 लाख रुपये चाहिए...
Hindi jokes - परेशान आदमी की इच्छा Hindi jokes - परेशान आदमी की इच्छा Reviewed by Rohit on September 26, 2018 Rating: 5

Hindi jokes - वेटर को टिप

September 26, 2018
New fresh jokes

मै:- बिल ले आओ!
वेटर:- ये लीजिये, और सर टिप?
मै- क्या?
वेटर: टिप दो ना सर!
मै :- लड़की के चक्कर में मत पड़ना
भाई, बहुत पंगे हैं!
Hindi jokes - वेटर को टिप Hindi jokes - वेटर को टिप Reviewed by Rohit on September 26, 2018 Rating: 5

हिंदी जोक्स

September 23, 2018

सवाल जवाब:-

शिक्षक: नेपोलियन की मृत्यु किस लड़ाई
में हुई?
बच्चा: उसकी आखिरी लड़ाई में।
शिक्षक: स्वतन्त्रता की घोषणा पर
कहाँ हस्ताक्षर किये गए?
बच्चा: किताब के पृष्ठ के आखिर पे।

शिक्षक: तलाक का मुख्य कारण
क्या होता है?
बच्चा: शादी।

शिक्षक: असफल होने का मुख्य कारण
क्या है?
बच्चा: परीक्षा।

शिक्षक: आप ब्रेकफास्ट में
क्या नही खा सकते?
बच्चा: लंच और डिनर।

शिक्षक: आधे सेब की तरह
क्या दिखता है?
बच्चा: दूसरा आधा सेब।

शिक्षक: अगर आप नीले समुंद्र में लाल
पत्थर फेंकेंगे तो ये कैसा हो जायेगा?
बच्चा: यह गिला हो जायेगा।

शिक्षक: कोई आदमी आठ दिन तक
बिना सोये कैसे रह सकता है?
बच्चा: कोई समस्या नही है, वह रात
को सो जायेगा।

शिक्षक: तुम एक हाथी को एक हाथ से कैसे
उठा सकते हो?
बच्चा: आपको ऐसा हाथी ही नही मिलेगा जिसका एक
ही हाथ हो।

शिक्षक: अगर एक दीवार को आठ
आदमी दस घंटे में बनाते है तो चार
आदमी को इस दीवार को बनाने में
कितना समय लगेगा?
बच्चा: थोड़ा भी नही, क्योंकि दीवार
तो पहले ही बन चुकी है।
हिंदी जोक्स हिंदी जोक्स Reviewed by Rohit on September 23, 2018 Rating: 5

Hindi jokes

September 23, 2018
दो दोस्तों ने होटल में बटर चिकन ऑर्डर किया। जैसे ही चिकन आया एक दोस्त ने झट से बड़ा टुकड़ा उठा लिया। यह देख दूसरे दोस्त को बुरा लगा।

वह बोला, 'तुम्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए और खाने में थोड़ी तमीज से पेश आना चाहिए।'
यह सुन पहला दोस्त बोला, 'अच्छा तुम्हें पहले चिकन उठाने का मौका मिलता तो कौन सा टुकड़ा उठाते?'

दूसरे दोस्त ने बड़ी सहजता से जवाब दिया, 'मैं छोटा टुकड़ा ही उठता।'
यह सुन पहला दोस्त बोला, 'जब छोटा टुकड़ा ही खाना था, तो अब तुम किस बात के लिए इतना तड़प रहे हो? चुप-चाप खाओ ना!

गब्बर सिंह का चरित्र चित्रण
Hindi jokes Hindi jokes Reviewed by Rohit on September 23, 2018 Rating: 5

Hindi jokes

September 21, 2018

गब्बर सिंह का चरित्र चित्रण

Hindi jokes, जो डर गया समझो मर गया

प्रश्न : गब्बर सिंह का चरित्र चित्रण
कीजिये ।
9वीं कक्षा के छात्र द्वारा दिया गया उत्तर-

1.सादा जीवन, उच्च विचार: उसके जीने का ढंग बड़ा सरल था. पुराने और मैले कपड़े, बढ़ी हुई दाढ़ी, महीनों से जंग खाते दांत और पहाड़ों पर खानाबदोश जीवन. जैसे मध्यकालीन भारत
का फ़कीर हो. जीवन में अपने लक्ष्य
की ओर इतना समर्पित कि ऐशो-आराम और विलासिता के लिए एक पल की भी फ़ुर्सत नहीं. और विचारों में उत्कृष्टता के क्या कहने! 'जो डर गया, सो मर गया' जैसे संवादों से उसने
जीवन की क्षणभंगुरता पर प्रकाश
डाला था.

2. दयालु प्रवृत्ति: ठाकुर ने
उसे अपने हाथों से पकड़ा था. इसलिए
उसने ठाकुर के सिर्फ
हाथों को सज़ा दी. अगर
वो चाहता तो गर्दन भी काट सकता था. पर उसके ममतापूर्ण और करुणामय ह्रदय ने उसे ऐसा करने से रोक दिया.

3. नृत्य-संगीत का शौकीन:
'महबूबा ओये महबूबा' गीत के समय
उसके कलाकार ह्रदय का परिचय
मिलता है. अन्य डाकुओं की तरह
उसका ह्रदय शुष्क नहीं था. वह जीवन
में नृत्य-संगीत एवं कला के महत्त्व
को समझता था. बसन्ती को पकड़ने के
बाद उसके मन का नृत्यप्रेमी फ़िर से
जाग उठा था. उसने बसन्ती के अन्दर छुपी नर्तकी को एक पल में पहचान लिया था. गौरतलब यह कि कला के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त करने का वह कोई अवसर नहीं छोड़ता था.

4. अनुशासनप्रिय
नायक: जब कालिया और उसके दोस्त
अपने प्रोजेक्ट से नाकाम होकर लौटे
तो उसने कतई ढिलाई नहीं बरती.
अनुशासन के प्रति अपने अगाध
समर्पण को दर्शाते हुए उसने उन्हें
तुरंत सज़ा दी.

5. हास्य-रस का प्रेमी:
उसमें गज़ब का सेन्स ऑफ ह्यूमर था.
कालिया और उसके दो दोस्तों को मारने से पहले उसने उन तीनों को खूब हंसाया था. ताकि वो हंसते-हंसते दुनिया को अलविदा कह सकें. वह आधुनिक युग का 'लाॅफिंग बुद्धा' था.

6. नारी के प्रति सम्मान:
बसन्ती जैसी सुन्दर नारी का अपहरण करने के बाद उसने उससे एक नृत्य का निवेदन किया. आज-कल
का खलनायक होता तो शायद कुछ और करता.

7. भिक्षुक जीवन: उसने हिन्दू
धर्म द्वारा दिखाए गए जीवन के रास्ते
को अपनाया था. रामपुर, रामगढ़ और अन्य गाँवों से उसे जो भी सूखा-
कच्चा अनाज मिलता था, वो उसी से
अपनी गुज़र-बसर करता था.
बिरयानी या चिकन मलाई
टिक्का की उसने कभी इच्छा ज़ाहिर
नहीं की

8. सामाजिक कार्य: डकैती के पेशे के अलावा वो छोटे बच्चों को सुलाने का भी काम करता था.

मंत्री जी का वृक्षारोपण अभियान
Hindi jokes Hindi jokes Reviewed by Rohit on September 21, 2018 Rating: 5

Hindi jokes

September 21, 2018

मंत्री जी का वृक्षारोपण अभियान


वृक्षारोपण का दौर चल रहा था। सभी में होड़ लगी थी कि वृक्षारोपण करते हुए तस्वीर खिंचवाकर खबरों में छा जाएं।
ऐसे ही एक महाविद्यालय में
प्राचार्य कोपल प्रसाद ने वन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम वजनदार हो, इसलिए उद्घाटन हेतु मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री माननीय पतझड़ दास को बुलाया गया।

महाविद्यालय में वन मंत्री ने
पौधा रोपा, फोटो खिंचवाए फिर वनों की महत्ता पर
प्रकाश डाला। ‘वन हमारे संरक्षक हैं, जन्म से मरण
तक साथ देते हैं। महाविद्यालय के गेट पर खड़ा वह
नीम का पेड़ आज इसका प्रमाण है कि हम
इनका मोल नहीं पहचान पाए। इसके पीले झरते पत्ते,
इसकी कहानी कह रहे हैं। बच्चे आते-जाते इस नीम
के वृक्ष को नुकसान पहुंचाते हैं, जबकि नीम
सदा उन्हें छाया प्रदान करता है। उन्हें नीम के
प्रति तनिक भी संवेदना नहीं है, जबकि ये
भी हमारी तरह संवेदनशील हैं। हमें
इनकी पीड़ा को समझना चाहिए।
सोचो यदि होती पेड़ों की भी जुबान,
तो क्या कहता यह श्रीमान?

बता सकता है कोई नौजवान?’ तभी छात्रों की भीड़ में से एक छात्र
खड़ा हुआ और बोला, ‘मैं बता सकता हूं मंत्री महान!

होती अगर उस वृक्ष की जुबान, तो वह कहता,
मैं नीम नहीं पीपल हूं श्रीमान!’


भगवान ने पहले गधे को बनाया 
Hindi jokes Hindi jokes Reviewed by Rohit on September 21, 2018 Rating: 5

Hindi jokes

September 20, 2018
Hindi jokes

भगवान ने पहले गधे को बनाया –
और कहा तुम गधे होगे|
तुम सुबह से शाम तक बिना थके काम करोगे |
तुम घास खाओगे और तुम्हारे पास अक्ल
नहीं होगी और तुम 50 साल जियोगे|”
गधा बोला – मैं 50 साल
नहीं जीना चाहता | ये बहुत ज्यादा है |
आप मुझे 20 साल ही दें|
भगवान ने कहा तथास्तु……….

भगवान ने फिर कुत्ते को बनाया – और कहा, ''तुम
कुत्ते होगे | तुम घर की रखवाली करोगे|
तुम आदमी के दोस्त होगे | तुम वह
खाओगे जो आदमी तुम्हें देगा| तुम 30
वर्ष जियोगे|”
कुत्ता बोला – मैं 30
साल नहीं जीना चाहता | ये बहुत
ज्यादा है | आप मुझे 15 साल ही दें|
भगवान ने कहा तथास्तु………

फिर भगवान ने बन्दर को बनाया – और
कहा तुम बन्दर होगे | तुम एक डाली से
दूसरी में उछलते कूदते रहोगे | तुम 20
वर्ष जियोगे |”तो बन्दर बोला – मैं 20
साल नहीं जीना चाहता | ये बहुत
ज्यादा है | आप मुझे 10 साल ही दें|
भगवान ने कहा तथास्तु……….

आखिर में भगवान ने आदमी को बनाया – और कहा तुम
आदमी होगे | तुम धरती के सबसे
अनोखे जीव होगे| तुम
अपनी अकलमंदी से सभी जानवरों के
मास्टर होगे| तुम दुनिया पे राज करोगे
| तुम 20 साल जियोगे |”
तो आदमी ने जवाब दिया – 20 साल तो बहुत कम
है | आप मुझे 30 साल दे जो गधे ने
मना कर दिए, 15 साल दें जो कुत्ते
को नहीं चाहिए थे, 10 साल दें
जिसको बन्दर ने मना कर दिया|

भगवान ने कहा तथास्तु……… और
उसे तीनो जानवरों के साल (30 साल,
15 साल, 10 साल), जो की जानवरों ने
मना कर दिए थे, आदमी को मिल गए |

तब से आज तक आदमी 20 साल
इन्सान की तरह जीता है|
शादी करता है और 30 साल
गधों की तरह बिताता है| काम करता है
और अपने ऊपर सारा भोझ उठाता है|
और फिर उसके बच्चे जब बड़े हो जाते
है तो वह 15 साल कुत्ते की तरह घर
की रखवाली करता है व जो उसे दे देते
हैं वह खा लेता है | उसके बाद जब वह
रिटायर हो जाता है तो वह 10 साल
बन्दर की तरह जीवन बिताता है एक
घर से दूसरे घर या अपने एक बेटे
या बेटी के घर से दूसरे बेटा या बेटी के
घर पर आता- जाता रहता है और नए –
2 तरीके अपनाता है अपने पोतों को खुश
करने में और कहानी सुनाने में…😱😱😱

एक कपड़े की दुकान में रात को चोर घुस आया
Hindi jokes Hindi jokes Reviewed by Rohit on September 20, 2018 Rating: 5

Hindi jokes

September 20, 2018
एक कपड़े की दुकान में रात को चोर घुस
आया, किसी तरह पुलिस को पता चल
गया और उसे पकड़ लिया गया, जब उसके
केस की सुनवाई हो रही थी।
जज ने सजा सुनाने से पहले उससे
पूछा कि तुम्हे दुकान की चोरी करते
वक्त अपने बीवी बच्चों का ख्याल
नहीं आया?

इस पर चोर ने तपाक से जवाब
दिया इसमें मेरी गलती नहीं है,
वहां केवल जेंट्स के कपड़े थे

Hindi jokes Hindi jokes Reviewed by Rohit on September 20, 2018 Rating: 5

Hindi jokes

September 20, 2018
Hindi jokes Hindi jokes Reviewed by Rohit on September 20, 2018 Rating: 5

Hindi jokes

September 20, 2018
पापा और 12 साल का बेटा एक होटेल में गए।
पापा: वेटर एक बियर और एक आईसक्रीम लाओ।
बेटा : आईसक्रीम क्यों पापा? आप भी बियर लीजिये न।
दे थप्पड़ दे थप्पड़। चटाचट चटाचट।

एक आदमी ने अपने घर पर फोन किया
Hindi jokes Hindi jokes Reviewed by Rohit on September 20, 2018 Rating: 5
September 18, 2018
सभी महिलाओं की 2 मुख्य समस्याएं
हैं।   जब
भी वो अपनी अलमारी खोलती हैं।.. .. . . . . . . . . .. ..  पहला तो :
"पहनने के लिए कपड़े कोई
नहीं हैं"...और दूसरा ..रखने के लिए
जगह भी नहीं है।
Reviewed by Rohit on September 18, 2018 Rating: 5
September 18, 2018
एक आदमी ने अपने घर पर फोन किया तो फोन पर
एक अनजान महिला की आवाज आई। वह घर की नई
नौकरानी थी।
आदमी- आप कौन?
नौकरानी- मैं घर की नौकरानी बोल रही हूं।
आदमी- लेकिन हमारे घर में तो कोई नौकरानी नहीं है।
नौकरानी- मुझे घर की मालकिन ने आज सुबह
ही नौकरी पर रखा है।
आदमी- अच्छा ठीक है। इस वक्त तुम्हारी मालकिन
कहां हैं? मुझे उनसे बात करनी है।
नौकरानी- वह तो बेडरूम में हैं, अपने पति के साथ।
आदमी (गुस्से में) - क्या? पति के साथ? पर
उसका पति तो मैं हूं...! अच्छा तो सुनो क्या तुम
पचास हजार रुपए कमाना चाहोगी?
नौकरानी- हां, पर मुझे करना क्या होगा?
आदमी- तुम मेरी अलमारी से बंदूक निकालो और उस औरत और उस के साथ जो आदमी है, उसे गोली से उड़ा दो।
(नौकरानी ने फोन नीचे रख दिया। आदमी ने पहले
कदमों की और फिर दो गोलियां चलने की आवाज फोन
पर सुनी। फिर नौकरानी ने वापस फोन उठाया।)
नौकरानी- इन लाशों का क्या करूं?
आदमी-उन्हें स्विमिंगपूल में डाल दो।
नौकरानी- पर आपके घर में तो स्विमिंग पूल नहीं है।
आदमी- क्या यह 2451452 है?
नौकरानी- नहीं, यह तो 2451451 है।
आदमी- ओह सॉरी, रॉन्ग नंबर..!
Reviewed by Rohit on September 18, 2018 Rating: 5
September 18, 2018
एक दिन पप्पू को अनजान नंबर से फोन आया।
फोन पर लड़की थी, जो बोली : - हैलो, आप कुंवारे
हैं?
पप्पू :- हां, लेकिन आप कौन बोल रही हैं?
लड़की :- मैं तुम्हारी बीवी बोल रही हूं कमीने। आज
घर आना तो बताऊंगी।
थोड़ी देर बाद पप्पू को फिर एक अनजाने नंबर से
फोन आया...फिर से एक लड़की ही थी, जो बोली :-
क्या आप शादीशुदा हैं?
पप्पू : हां, लेकिन तुम कौन?
लड़की :- तुम्हारी गर्लफ्रेंड, धोखेबाज!
पप्पू :- सॉरी बेबी, मुझे लगा मेरी बीवी है।
लड़की :- बीवी ही हूं कमीने! आज बस तुम घर
आओ, फिर बताती हूं!!
Reviewed by Rohit on September 18, 2018 Rating: 5

Contact Us

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.