Results for Social

exploitation of society by religion gurus | धर्म गुरुओं द्वारा समाज का शोषण

September 17, 2018

धर्म गुरुओं द्वारा समाज का शोषण

बात चाहे रामपाल की हो, आसाराम बापू की हो या फिर राम रहीम और  बलात्कारी पादरियों की- ऐसे धर्मगुरुओं की एक बड़ी जमात हमारे देश में खड़ी है। 

केरल में ईसाई बिशप द्वारा नन के बलात्कार के बाद जहाँ पूरा देेश आक्रोशित है तथा बलात्कारी बिशप को फांसी की मांग कर रहा है वहीं आश्चर्यजनक रूप से ईसाई मिशनरिया बलात्कारी बिशप के बचाव में उतर आई हैं तथा न सिर्फ नन को ही दोषी ठहरा रही हैं बल्कि वो कार्य भी कर रही हैं जो कानूनन अपराध है. 

आपको बता दें कि बलात्कारी बिशप के बचाव में मिशनरीज ऑफ जीसस ने देश के बलात्कार रोधी कानून का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को रेप पीड़िता नन और आरोपी की एक साथ बैठे हुए तस्वीर जारी कर दी. 

ज्ञात हो की भारतीय कानून में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के पीड़ितों की पहचान उजागर करने पर पाबंदी है


धर्मगुरुओं को राजनीतिक संरक्षण

न केवल सरकारें बल्कि प्रशासन भी इन धर्मगुरुओं के आभामंडल में जी रहा है और इन और इनके समर्थकों की नाराजगी से बचना चाहता है? इन मामलों में  राजनीतिक नेतृत्व के नकारेपन एवं वोट की राजनीति भी उभारती हुई देखी गयी है। हमारे नेतागण किसी समुदाय विशेष का समर्थन हासिल करने के लिए उसका सहयोग लेते हैं और बदले में उसे अपना संरक्षण देते हैं। इसी के बूते ऐसे समुदायों के प्रमुख अपना प्रभाव बढ़ाते चले जाते हैं। प्रभाव ही नहीं अपना पूरा साम्राज्य बनाते जाते हैं। 


मुख्य प्रश्न है कि कब तक इन धर्मगुरुओं एवं बाबाओं के स्वार्थों के चलते जनजीवन गुमराह होता रहेगा? कब तक इनकी विकृतियां से राष्ट्रीय अस्मिता घायल होती रहेगी? कब तक सरकारें इनके सामने नतमस्तक बनी रहेगी? कब तक कानून को ये अंगूठा दिखाते रहेंगे? कब तक जनता सही-गलत का विवेक खोती रहेगी? ये ऐसे प्रश्न है जिनका समाधान खोजे बिना इन धर्मगुरुओं एवं बाबाओं के त्रासद एवं विडम्बनापूर्ण अपराधों एवं महत्वाकांक्षाओं से मुक्ति नहीं पा सकेंगे।।        
इस बात पर जोरदार बहस की जरूरत है कि धर्मगुरुओं और राजनीति का गठबंधन देश के हितों के अनुकूल है या नहीं। दूसरा सवाल यह है कि कहीं इस गठबंधन से कुछ संवैधानिक सिद्धांतों, जैसे धर्म-निरपेक्षता का उल्लंघन होने का खतरा तो नहीं है। 
exploitation of society by religion gurus | धर्म गुरुओं द्वारा समाज का शोषण exploitation of society by religion gurus | धर्म गुरुओं द्वारा समाज का शोषण Reviewed by Rohit on September 17, 2018 Rating: 5

Realty of sales

September 14, 2018

ऑरिजनल प्राइस का खेल: डिस्काउंट ऑफर्स से ऐसे बुद्धू बनाती हैं कंपनियां



हम से ज्यादातर लोग जब कभी किसी स्टोर के बाहर 'सेल' शब्द देखते हैं तो बिना सोचे खरीदारी के लिए आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे लोगों को लगता है कि सेल के वक्त स्टोर उन्हें कम दाम पर चीजें बेच रहा है, जैसा कि स्टोर बताता भी है। मगर क्या वास्तव में हर बार जब कोई स्टोर किसी चीज को कम कीमत पर बेचने की बात करता है तो वह सच बोलता है? सोचो, क्या ऐसा भी हो सकता है कि स्टोर किसी चीज के 'पूरे दाम' पर डिस्काउंट दे रहा हो, और वह ' पूरा दाम' वास्तविक ही न हो? इन सवालों को लेकर हार्वर्ड बिजनस स्कूल की मार्केटिंग यूनिट के असिस्टेंट प्रफेसर डॉनल्ड ऐंग्वे ने एक वर्किंग पेपर तैयार किया। जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं।

दरअसल प्रफेसर ऐंग्वे अमेरिकी की एक बड़ी कंपनी से जुड़े प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें आउटलेट स्टोर्स पर कुछ अजीब होता दिखा। प्रफेसर को पता चला कि कुछ प्रॉडक्ट्स को खास तौर पर आउटलेट स्टोर्स पर बेचने के लिए ही तैयार किया गया था, जो कभी रिटेल शेल्व में दिखे ही नहीं थे। इन प्रॉडक्ट्स पर 'असली कीमत' के साथ डिस्काउंट के बाद वाली कीमत लिखी हुई थी। प्रफेसर ऐंग्वे का कहना है कि प्रॉडक्ट्स पर जो 'असली कीमत' लिखी गई थी, उस कीमत पर उनको कभी बेचने की कोशिश ही नहीं हुई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन प्रॉडक्ट को उनकी (बताई गई) असली कीमत पर कभी कोई खरीदता भी नहीं।

फेक डिस्काउंट्स ड्राइव रियल रेवेन्यूज इन रिटेल' नाम के अपने वर्किंग पेपर में प्रफेसर ऐंग्वे ने लिखा है कि मुझे पता चला कि किसी ब्रैंड की फर्जी कीमतों के झांसे में वे ग्राहक आसानी से आ जाते हैं जो उस ब्रैंड के बारे में कम जानते हैं। ऐसे में प्रफेसर ऐंग्वे लोगों को सलाह देते हैं कि वे किसी चीज को खरीदते समय उसकी कीमत को गुणवत्ता की कसौटी पर रखकर देखें।
Realty of sales Realty of sales Reviewed by Rohit on September 14, 2018 Rating: 5

Contact Us

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.