Results for About india

Maldives election's results । मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे

September 24, 2018

मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे भारत के पक्ष में

 मालदीव के चुनावी नतीजे भारत के पक्ष में
अब्दुल्ला यामीन को हराकर इब्राहिम मोहम्मद बनेंंगें मालदीव के राष्ट्रपति

मालदीव में मालदिवियन डेमोक्रैटिक पार्टी (MDP) के उम्मीदवार इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही चीन की तरफ झुकाव रखनेवाले मौजूदा राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन चुनाव हार गए हैं। मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे भारत के लिए अच्छे संकेत दे रहे हैं क्योंकि इब्राहिम भारत के साथ मजबूत संबंधों के हिमायती रहे हैं। 

जीत के बाद सोलिह ने अपने पहले भाषण में कहा, 'यह खुशी, उम्मीद और इतिहास का पल है।' उन्होंने साथ ही सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण की अपील की है। 

नतीजे आने के बाद यामीन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, सोलिह ने कहा, 'मैं यामीन से कहना चाहूंगा कि वह लोगों की इच्छा का सम्मान करें और सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण करें।' उन्होंने साथ ही राजनीतिक बंदियों को रिहा करने की भी अपील की है। 


ज्यादा लोकप्रिय नहीं है इब्राहिम

यामीन को मात देनेवाले इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ज्यादा लोकप्रिय नहीं हैं। सोलिह को संयुक्त विपक्ष का समर्थन हासिल है, जो यामीन को सत्ता से बेदखल करना चाहता था। 


लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए मालदीव के पहले राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को अब निर्वासित जीवन बिताना पड़ रहा है। नशीद ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह चुनाव के नतीजों को खारिज करे। 


चुनावी प्रक्रिया पर भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर

चुनावी प्रक्रिया पर भारत और चीन ने करीब से निगाह रखी हुई थी। इस बीच, यूरोपीय संघ और अमेरिका ने चुनाव के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष नहीं होने पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। यामीन ने राजधानी माले में मतदान केंद्र के खुलने के कुछ वक्त बाद ही मतदान किया। मतदान शुरू होने से पहले पुलिस ने विपक्षी मालदिवियन डेमोक्रैटिक पार्टी (एमडीपी) के प्रचार मुख्यालय पर छापा मारा और 'अवैध गतिविधि' रोकने की कोशिश के नाम पर इमारत की कई घंटे तक तलाशी ली। इस सिलसिले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। 

यामीन ने मालदीव मे आपातकाल लगाया

विपक्ष को ऐसा डर था कि राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम के पक्ष में चुनाव में गड़बड़ी हो सकती है। यामीन के पहले कार्यकाल में विपक्षी राजनीतिक पार्टियों, अदालतों और मीडिया पर कड़ी कार्यवाही की गई है। बीते फरवरी में आपातकाल लागू कर, संविधान को निलंबित कर और यामीन के खिलाफ महाभियोग की कोशिश कर रहे सांसदों को रोकने के लिए सैनिकों को भेजकर मौजूदा राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चिंता में डाल दिया था। कई वरिष्ठ जजों और प्रमुख विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। 
                                 Taiwan Fighting Against China

इन कारणों से भारत के लिए बेहद अहम देश है मालदीव

मालदीव हिंद महासागर में स्थित 1200 द्वीपों का देश है, जो भारत के लिए रणनीतिक दृष्टि से काफी अहम है। मालदीव के समुद्री रास्ते से निर्वाध रूप से चीन, जापान और भारत को एनर्जी की सप्लाई होती है।
  1. चीन 10 साल पहले से ही हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना के जहाजों को भेजना शुरू कर चुका था। अदन की खाड़ी में ऐंटी पायरेसी अभियानों के नाम पर मालदीव इंटरनैशनल जियो पॉलिटिक्स में धीरे-धीरे काफी अहम बन गया है। 
  2. दक्षिण एशिया की मजबूत ताकत होने और हिंद महासागर क्षेत्र में नेट सिक्यॉरिटी प्रोवाइडर होने के नाते भारत को मालदीव के साथ सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में मजबूत संबंध बनाए रखने की जरूरत है। 
  3. मालदीव में चीन की बड़ी आर्थिक मौजूदगी भी भारत के लिए चिंता की बात है। कहा जाता है कि मालदीव को बाहरी मदद का 70 फीसदी हिस्सा अकेले चीन से मिलता है। 
  4. इतनी कम आबादी वाले इस देश में चीन आक्रामक अंदाज में पैसे लगा रहा है। जाहिर है चीन वहां इसलिए पैसे नहीं लगा रहा कि वह उसके लिए कोई आकर्षक बाजार है। इसकी इकलौती वजह रणनीतिक है। चीन की महत्वाकांक्षा कहीं न कहीं मालदीव में मिलिटरी बेस बनाने की भी है। अब्दुल्ला यामीन को चीन का करीबी माना जाता था।
  5. कई लोगों का मानना है कि मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन कुछ वैसा ही कर रहे हैं जैसा श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने किया था। ऐसे में इस राजनीतिक संकट पर भारत की चौकन्नी नजर थी।
  6. पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद की एमडीपी समेत विपक्ष का समर्थन करने वाली मालदीव की बड़ी आबादी चाहती थी कि भारत इस संकट में अपने पड़ोसी देश की मदद करे और यामीन के खिलाफ कार्रवाई करे। 
  7. मालदीव SAARC का भी सदस्य है। ऐसे में इस इलाके में भारत को अपना प्रभुत्व बनाए रखने के लिए मालदीव को अपने साथ रखना जरूरी है। पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा उड़ी में किए गए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में होने वाले SAARC सम्मेलन का भारत द्वारा बहिष्कार करने के आह्वन पर मालदीव एकमात्र ऐसा देश था जिसने इस आह्वान पर अनिच्छा जताई थी। 
  8. यामीन के शासनकाल में मालदीव में कट्टरपंथ तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा अक्सर कहा जाता है कि सीरिया में लड़ाई के लिए मालदीव से कई लड़ाके गए थे। अपने पड़ोसी देश में कट्टरपंथ का बढ़ना भारत बर्दाश्त नहीं कर सकता था।
  9. मालदीव के साथ भारत के सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं। मालदीव के साथ नई दिल्ली का धार्मिक, भाषाई, सांस्कृतिक और व्यावसायिक संबंध है। 1965 में आजादी के बाद मालदीव को सबसे पहले मान्यता देने वाले देशों में भारत शामिल था। बाद में भारत ने 1972 में मालदीव में अपना दूतावास भी खोला। 
  10. मालदीव में करीब 25 हजार भारतीय रह रहे हैं। हर साल मालदीव जाने वाले विदेशी पर्यटकों में 6 फीसदी भारतीय होते हैं। (हालांकि कुछ समय से यामीन सरकार भारतीय पर्यटकों को वीजा नही दे रही थी)
  11. मालदीव के लोगों के लिए शिक्षा, चिकित्सा और व्यापार के लिहाज से भारत एक पसंदीदा देश है। विदेश मंत्रालय के अनुसार मालदीव के नागरिकों द्वारा उच्च शिक्षा और इलाज के लिए लॉन्ग टर्म वीजा की मांग बढ़ती जा रही है। 
Maldives election's results । मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे Maldives election's results । मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे Reviewed by Rohit on September 24, 2018 Rating: 5

हैदराबाद का भारत में विलय

September 17, 2018
आज ही के दिन हैदराबाद का भारत में विलय कराया गया था । हालांकि हैदराबाद को भारत में शामिल करना इतना आसान नहीं था और काफी चुनोतियों का सामना करना पड़ा।
चित्र लिंक

आइए जानते हैं हैदराबाद के भारत में विलय की पूरी कहानी


जिस समय ब्रिटिश भारत छोड़ रहे थे, उस समय यहां के 562 में से तीन को छोड़कर सभी ने भारत में विलय का फैसला किया. ये 3 रजवाड़े थे कश्मीर, जूनागढ़ और हैदराबाद

अंग्रेज़ों के दिनों में भी हैदराबाद की अपनी सेना, रेल सेवा और डाक तार विभाग हुआ करता था. उस समय आबादी और कुल राष्ट्रीय उत्पाद की दृष्टि से हैदराबाद भारत का सबसे बड़ा राजघराना था. उसका क्षेत्रफल 82698 वर्ग मील था जो कि इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के कुल क्षेत्रफल से भी अधिक था. 

हैदराबाद की आबादी का 80% हिंदू लोग थे जबकि अल्पसंख्यक होते हुए भी हैदराबाद में निजाम और सेना में वरिष्ठ पदों पर मुस्लिम थे
 मुसलमान प्रशासन और सेना में महत्वपूर्ण पदों पर बने हुए थे और निजाम भारत में हैदराबाद का विलय बिल्कुल नहीं कराना चाहते थे। 
उसपर कट्टरपंथी क़ासिम राज़वी के नेतृत्व मे रज़ाकार हैदराबाद की आज़ादी के समर्थन में जन सभाएं कर रहे थे और उस इलाक़े से गुज़रने वाली ट्रेनों को रोक कर न सिर्फ़ ग़ैर-मुस्लिम यात्रियों पर हमले कर रहे थे बल्कि हैदराबाद से सटे हुए भारतीय इलाक़ों में रहने वाले लोगों को भी परेशान कर रहे थे
रज़ाकारों की गतिविधियों ने पूरे भारत का जनमत उनके ख़िलाफ़ कर दिया।

जिन्ना से समर्थन की गुहार


निजाम ने मोहम्मद अली जिन्ना से संपर्क कर यह जानने की कोशिश की थी क्या वह भारत के खिलाफ उनके राज्य का समर्थन करेंगे।

दिवंगत पत्रकार कुलदीप नैयर ने अपनी आत्मकथा 'बियॉन्ड द लाइंस' में जिन्ना को निजाम के प्रस्ताव के आगे की कहानी लिखी है। नैयर ने अपनी किताब में लिखा है कि जिन्ना ने निजाम कासिम के इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह मुट्ठीभर एलीट लोगों के लिए पाकिस्तान के अस्तित्व को खतरे में नहीं डालना चाहेंगे।

उस वक्त 20 हजार रजाकार थे जो निजाम के लिए काम करते थे और हैदराबाद का विलय पकिस्तान में करवाना चाहते थे या स्वतंत्र रहना। 

उधर नेहरु माउंटबेटन की उस सलाह को गंभीरता से लेने के पक्ष में थे कि इस पूरे मसले का हल शांतिपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए.
सरदार पटेल नेहरू के इस आकलन से सहमत नहीं थे. उनका मानना था कि उस समय का हैदराबाद ‘भारत के पेट में कैंसर के समान था,’ जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता था.
वीकिपीडिया द्वारा लिया गया चित्र

पटेल को इस बात का अंदाज़ा था कि हैदराबाद पूरी तरह से पाकिस्तान के कहने में था. यहां तक कि पाकिस्तान पुर्तगाल के साथ हैदराबाद का समझौता कराने की फ़िराक़ में था जिसके तहत हैदराबाद गोवा में बंदरगाह बनवाएगा और ज़रूरत पड़ने पर वो उसका इस्तेमाल कर सकेगा.
इसके बाद हैदराबाद के निजाम हथियार खरीदने और पाकिस्तान के साथ सहयोग करने की कोशिश में लग गए। सरदार पटेल को जैसे ही इसकी भनक लगी तो भारत ने उसपर हमला करने की तैयारी कर ली थी।

ऑपरेशन पोलो 


ऑपरेशन पोलो का नाम इसलिए दिया गया क्योंकि उस समय हैदराबाद में विश्व में सबसे ज्यादा 17 पोलो के मैदान थे। जब भारत के पास कोई और विकल्प नहीं बचा है तो हैदराबाद पर सैन्य कार्रवाई का फैसला किया गया। 13 सितंबर 1948 को भारतीय सेना ने हैदराबाद पर हमला कर दिया। 

भारतीय सेना का नेतृत्व मेजर जनरल जेएन चौधरी कर रहे थे। भारतीय सेना को पहले और दूसरे दिन कुछ परेशानी हुई और फिर विरोधी सेना ने हार मान ली। 17 सितम्बर की शाम को हैदराबाद की सेना ने हथियार डाल दिए। पांच दिनों तक चली कार्रवाई में 1373 रजाकार मारे गए थे। हैदराबाद के 807 जवान भी मारे गए। भारतीय सेना ने अपने 66 जवान खोए जबकि 97 जवान घायल हुए।

भारतीय सेना की कार्रवाई शुरू होने से दो दिन पहले ही 11 सितंबर को पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का निधन हो गया था.
हैदराबाद का भारत में विलय हैदराबाद का भारत में विलय Reviewed by Rohit on September 17, 2018 Rating: 5

Taiwan Fighting Against China

September 14, 2018

चीन ने छीने साथी, अब भारत और जापान से दोस्ती बढ़ा रहा ताइवान



दरअसल, पिछले कुछ वक्त में चीन ताइवान के कुछ करीबी देशों को विभिन्न लालच देकर उससे दूर करने में कामयाब हुआ है। इतना ही नहीं उसने ताइवान के आसापास अपनी मिलिटरी ऐक्टिविटी भी तेज की है। चीन ने पिछले महीने लैटिन अमेरिकी देश अल-सल्वाडोर को अपनी तरफ किया। इससे पहले मई में केरेबियाई देश डोमनिकन गणराज्य और पनामा ने ताइवान का साथ छोड़कर चीन को नया दोस्त बनाया था। फिलहाल ताइवान के सिर्फ 17 देशों से राजनयिक संबंध हैं, जिनमें से 6 तो छोटे से द्वीप हैं।

एक अधिकारी ने कहा, "हालांकि ताइपे अपने पुराने सहयोगियों को बनाए रखने के लिए सहयोग कर रहा है वहीं यह बड़ी क्षेत्रीय शक्तियों के साथ रणनीतिक संबंधों को गहरा बनाने के लिए उत्सुक है, ये हमारे लिए एक अवसर के समान है क्योंकि वे भी बढ़ते चीन से निपटने की कोशिश कर रहे हैं.”

ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने रॉयटर्स से कहा, "हम ताइवान और उन देशों को रणनीतिक या सुरक्षा वातावरण को गहराई से समझना चाहते हैं." उन्होंने कहा कि चीन के बढ़ते प्रभाव की वजह से कई देश अपने हितों को देखते हुए ताइवान की ओर देख रहे हैं.

चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और क्षेत्र को अपने नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग से भी नहीं चूकता. हाल के सालों में चीन ने ताइवान के आस-पास सैन्य गतिविधि तेज कर दी है.

चीन के प्रभाव से मुक्त होने के लिए ताइपे जापान और भारत के साथ अपने संबंधों को बढ़ा रहा है. पिछले कुछ सालों में इन देशों के साथ उसके संबंध मजबूत हुए हैं.

इसी के साथ ताइवान ने अनौपचारिक तौर पर टोक्यो, सिंगापुर और वॉशिंगटन के साथ सुरक्षा संधिया भी की हैं. एक भारतीय सूत्र ने बताया कि चीन की सैनिक तैनानी के बारे में ताइवान की जानकारी और देश के पश्चिम में सैनिक गतिविधियों को लेकर भारत की विशेष रुचि हैं. भारतीय सूत्र ने कहा कि भारत ताइवान पर निर्भर है क्योंकि वे चीन पर नजर रखते हैं.
Taiwan Fighting Against China Taiwan Fighting Against China Reviewed by Rohit on September 14, 2018 Rating: 5

Contact Us

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.